फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractor-trolley is dilapidated, less workers, not up to standards

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली खस्ता, कर्मी कम, मापदंड पर खरे नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley is dilapidated, less workers, not up to standards
पानीपत। शहर की साफ-सफाई में लगी दो कंपनियों के कर्मियों और संसाधनों का सच नगर निगम आयुक्त के औचक निरीक्षण में सामने आ गया। दोनों में से किसी भी कंपनी द्वारा दर्शाए कर्मियों की संख्या पूरी नहीं मिली। वहीं इनके ट्रैक्टर-ट्राॅली खस्ता हाल में मिले। इनकी ट्रॉलियों के आकार भी अपेक्षाकृत नहीं थे।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने दाेनों कंपनियों के अधिकारियों को ट्रैक्टर-ट्राली की स्थिति सुधारने के आदेश दिए हैं। इसके साथ कंपनियों को मैनपावर प्रत्येक वार्ड में बराबर लगाने के आदेश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने शहर में साफ-सफाई को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच मंगलवार को सफाई कार्य में लगी आईएनडी सेनिटेशन सोल्यूशन और पूजा कंस्यूलेशन कंपनी का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएमसी अरुण भार्गव समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आईएनडी कंपनी के 53 कर्मी कम मिले: आईएनडी सेनिटेशन सोल्यूशन कंपनी को एक और दो जोन में सफाई की जिम्मेदारी है। यह शहर में जीटी रोड के पूर्वी दिशा में है। कंपनी को सड़क व गलियों की सफाई के संग नाले व नालियों की सफाई का जिम्मा है।
विज्ञापन

आयुक्त ने सेक्टर-13-17 में कंपनी का निरीक्षण किया। इसके साथ कूड़ा व सिल्ट प्राथमिक कलेक्शन सेंटर पर लेकर जाना है। कंपनी ने 438 कर्मी लगाने की रिपोर्ट दी थी। यहां निरीक्षण में 385 कर्मी हाजिर मिले। वहीं 30 ट्रैक्टर-ट्राली के आगे 29 मिले। कंपनी ने तीन जेसीबी और दो डोजर होने की रिपोर्ट दी। ये पूरी संख्या में मिले। कंपनी ने 88 रिक्शा कूड़ा उठान के लिए लगाने की रिपोर्ट दी। निगम आयुक्त के निरीक्षण में 100 रिक्शा मिली। यानी 12 रिक्शा अधिक पाई गई। यहां कंपनी की एक रोड स्वीपिंग मशीन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा के 17 कर्मी और आठ रिक्शा कम मिली: पूजा कंस्यूलेशन कंपनी के पास जोन तीन और चार की सफाई का जिम्मा है। यह शहर में जीटी रोड की पश्चिमी दिशा का हिस्सा है। निगम आयुक्त ने कंपनी के संसाधन व मैनपावर का निरीक्षण शिवाजी स्टेडियम में किया।

कंपनी के अधिकारियों ने 445 कर्मी सफाई कार्य में लगाने की रिपोर्ट दी। निरीक्षण के दौरान 428 कर्मी मिले। यानी 17 कर्मी कम रहे। 28 ट्रैक्टर-ट्राली, एक रोड स्वीपिंग मशीन, दो डोजर और तीन जेसीबी कंपनी की रिपोर्ट अनुसार पूरी संख्या में मिली। कंपनी ने 88 रिक्शा की रिपोर्ट दी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed