फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractor trolley full of bricks hit a couple riding a bike, husband dies, wife injured

ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी, पति की मौत पत्नी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley full of bricks hit a couple riding a bike, husband dies, wife injured
मतलौडा। जींद से बाइक पर सवार होकर अपने गांव कारद लौट रहे दंपती को गांव छिछड़ाना के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायल को राहगीरों ने इलाज के लिए पीजीआई खानपुर भर्ती करवाया है। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना मिली और पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मनीषा ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह अपने पति बृजेश के साथ बाइक पर अपने गांव की ओर जा रही थीं। रोड पर ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर चालक उतर कर आ गया। इस दौरान राहगीर भी मौके पर एकत्रित हो गए। पूछने पर ट्रैक्टर ड्राइवर ने उन्हें बताया कि उसका नाम मामू है और वह गांव अलेवा जिला जींद का निवासी है। पुलिस ने मामू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed