फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   tow family members fight together in panipat

ज्योति कालोनी में गुंडागर्दी : बेटे को आया होश, पिता अभी भी बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
tow family members fight together in panipat
ज्योति कॉलोनी में मकान के आगे पानी भरने के विवाद में घायल अमन को वीरवार को होश आ गया, लेकिन पिता सतपाल अभी भी बेहोशी की स्थिति में है। विवाद में 50 लोगों द्वारा गोदाम पर पथराव करने और पिता-पुत्र को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज हो गई थी, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस पर पीड़ित परिजन वीरवार को आरोपी मकान मालिक के बेटों और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर रोष जताया। जिस पर डीएसपी ने थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी को परिजनों के सामने ही कॉल किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया। डीएसपी ने परिजनों ने कहा कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल नितिन गर्ग ने बताया कि डीएसपी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। भाई अमन को होश आ गया है, लेकिन पिता सतपाल अभी भी बेहोश हैं।
विज्ञापन

ताऊ को दुकान का किराया देने गए थे पिता और दोनों बेटे
देशराज कालोनी निवासी नितिन ने बताया कि तीन मार्च की सुबह वह पिता सतपाल और भाई अमन के साथ ताऊ सूरज प्रकाश को दुकान का किराया देने के लिए ज्योति कालोनी स्थित उनके गोदाम पर गए थे। दुकान को उन्होंने ताऊ से किराए पर ले रखा है। किराया देने के बाद पिता और ताऊ गोदाम के बाहर गली मेें बैठकर बात करने लगे। तब ताऊ ने बताया की गोदाम के पास ही सुधीर सैनी का मकान है और उसने से गली में खंभा गाड़ दिया है। उस पर धमकी भरे लहजे में लिखा है कि कोई भी ट्रैक्टर अंदर आने नहीं दिया जाएगा। समझाने की कोशिश की तो गाली-गलौच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सुधीर सैनी के मकान की ओर से उनके बेटे हर्ष के साथ कालू, अंकित और बड़ी संख्या में अन्य युवक आए। उनके हाथ में डंडे, लाठी, ईंट और पत्थर थे। सभी ने आते ही हमला कर दिया। पिता सतपाल के मुंह और सिर, भाई अमन के मुंह, सिर और गर्दन और उन्हें बाएं और दाएं घुटने में चोट लगी। शोर मचाने पर ताऊ के गोदाम में काम कर रहे मजदूर आए तो उन पर पथराव कर दिया और जाते वक्त धमकी दी कि आज तो बच गए, फिर से मिले तो जान से मार देंगे। पिता और भाई को सामान्य अस्पताल ले गए, जहां से खानपुर रेफर किया गया, लेकिन दोनों को पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल दर्ज नहीं हुए हैं बयान
पुलिस घायल सतपाल और अमन का बयान दर्ज करने के लिए बुधवार को सिवाह स्थित पार्क अस्पताल गई थी, लेकिन दोनों बेहोश थे, जिसके चलते बयान नहीं हो सके। वीरवार को अमन को होश आ गया है, लेकिन सतपाल अभी भी बेहोश है।

मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिता और पुत्र की हालत में सुधार आते ही बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कमलजीत, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed