फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Toute showed the effect, heavy rain with heavy thunderstorm, weather cool

ताउते ने दिखाया असर, तेज आंधी के साथ जमकर हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Toute showed the effect, heavy rain with heavy thunderstorm, weather cool
प्रदेश सहित जिलेभर में बुधवार के बाद वीरवार-शुक्रवार की रात तूफान ‘ताउते’ का असर देखने को मिला, जिसके चलते कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। इससे पहले रात करीब एक बजे 70 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आई तेज आंधी ने लोगों की नींद उड़ा दी। इसके बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने वातावरण में ठंडक घोल दी। इससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में वैशाख की लू की बजाए सावन के मौसम का अहसास हुआ। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। वहीं, शनिवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। रविवार से तेज धूप खिलने तथा तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पानीपत का तापमान
रात को तेज आंधी के साथ हुई बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां आंधी की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रही, वहीं दिन में करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलती रहीं। वातावरण में भी नमी की मात्रा 49 प्रतिशत तक बनी हुई थी। आगामी बुधवार तक अधिकतम तापमान बढ़कर 41 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान बढ़कर 27 से 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

ताउते से नमी वाली हवाओं के कारण हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश व बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। अब मौसम साफ होने की संभावना है। विशेषकर रविवार से मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed