फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Took a dip of faith on Ganga Dussehra

Panipat News: गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Took a dip of faith on Ganga Dussehra
सनौली। गंगा दशहरा पर्व पर यमुना में सुबह से देर शाम तक श्रद्धा का सैलाब उमड़ा रहा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। उन्होंने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके साथ कर्मकांड किए गए। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व गोताखोर तैनात रहे।
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर रविवार अल सुबह से ही सनौली बॉर्डर स्थित यमुना घाट पर श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दिया। यमुना किनारे लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को देना पड़ा टैक्स

यमुना पर वाहनों में स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को सनौली हरिद्वार रोड पर सनौली-तामसाबाद यमुना के पहले बने टोल टैक्स देकर गुजरना पड़ा। डेए़ साल पहले से नेशनल हाईवे सड़क निर्माण के बाद सनौली तामसाबाद यमुना से पहले टोल टैक्स लगाया गया था। जिले के अलग-अलग क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं को जीप, कैंटर आदि में सवार होकर यमुना नदी पर स्नान करने आने व जाने के लिए टोल टैक्स देकर गुजरना पड़ा। श्रद्धालु बलवान, राजपाल, सुनील कुमार, राजपाल, बलबीर, सतीस व विकास ने बताया कि यमुना नदी में आस्था के चलते वे स्नान व पूजा अर्चना करने आए थे। उन्हें यमुना में स्नान करने का अपने वाहनो से आने-जाने पर स्नान का टैक्स देना पड़ा है। उनकी आस्था का केंद्र यमुना है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष बना है। क्षेत्रवासियों ने यमुना स्नान के दौरान वाहनों से आने-जाने के लिए टोल माफ होना चाहिए। इस बारे में टोल टैक्स कंपनी के इंचार्ज ब्रि‎जपाल ने बताया कि वे एनएचआई के गाइडलाइन के अनुसार टोल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed