फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tomorrow is the last day of registration for CBSE class 9th and 11th.

Panipat News: सीबीएसई कक्षा 9वी और 11वी में पंजीकरण का कल अंतिम दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last day of registration for CBSE class 9th and 11th.
पानीपत। सीबीएसई की ओर से कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों ने अगले वर्ष बोर्ड की परीक्षा देनी है, उनका पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण की सामान्य प्रक्रिया का समय 16 अक्तूबर को पूरा हो चुका है। अब विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए प्रक्रिया 24 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान 2500 हजार रुपये विलंब शुल्क भी भरना होगा।
विज्ञापन


इस संदर्भ में बोर्ड की ओर से सभी स्कूल मुखिया को पत्र जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को पंजीकरण 16 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के कराना अनिवार्य था। इसके बाद जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ, उन्हें विलंब शुल्क के साथ भुगतान करना पड़ेगा। कोई भी विद्यार्थी पंजीकरण के बिना रहेगा तो उसे परीक्षा से वंचित रहना पड़ सकता है। क्योंकि अगले वर्ष जब लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स यानी एलओसी भरी जाएगी, तो ऐसे किसी भी विद्यार्थी का पंजीकरण स्वीकार नहीं हो पाएगा। विदित हो कि जिन विद्यार्थियों का अब पंजीकरण होगा, वे 2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


विषयों में नहीं हो सकेगा बदलाव-

जिन स्कूलों ने अभी तक पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी ओर से विद्यार्थियों की बीमारी, क्लर्क की गलती या तकनीकी समस्याएं बताई जा रही हैं। ऐसे में बोर्ड ने सभी स्कूलों को यह जिम्मेदारी दी है कि वे समय पर सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाएं। साथ ही, इस बार विषय संयोजन या किसी भी प्रकार के बदलाव परीक्षा तक संभव नहीं होंगे। इसलिए स्कूलों को सभी आवश्यक कदम समय पर उठाने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्कूलों और विद्यार्थियों के लिए यह हैं निर्देश-

- विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि तक 2500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
- अभिभावकों को सभी जमा किए गए डाटा की सटीकता सुनिश्चित करनी होगी।

- अभिभावकों से अनुरोध है कि वे स्कूलों में जाकर पंजीकरण और एलओसी समय पर जमा कराने में सहयोग करें।

- एक बार अंतिम तिथि निकलने जाने के बाद कोई भी तिथि आगे नहीं बढ़ेगी।

- पंजीकरण के लिए भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा।


वर्जन-
सीबीएसई की ओर से कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण की सामान्य प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब विलंब शुल्क के साथ 24 अक्तूबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। जिन विद्यार्थियों ने अगले वर्ष बोर्ड की परीक्षा देनी है, उनका पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश दिए है। सभी स्कूलों को अपने शत प्रतिशत पंजीकरण अंतिम तिथि से पहले करने के लिए कहा गया है।

- डॉ. विनीता कुमार तोमर, प्रधानाचार्या, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed