{"_id":"6603524dc9bada0958001197","slug":"toll-worker-dies-due-to-vehicle-collision-panipat-news-c-244-1-pnp1001-115814-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वाहन की टक्कर से टोल कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वाहन की टक्कर से टोल कर्मी की मौत
विज्ञापन
पानीपत। टोल प्लाजा के पास यातायात पुलिस थाना के सामने अज्ञात वाहन ने टोल कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया और उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
रोहतक के भैणी गांव निवासी यशपाल (55) टोल प्लाजा पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता था। वो होली के दिन यातायात पुलिस थाना के सामने खड़ा था। यहां अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यशपाल पानीपत टोल प्लाजा पर एक साल से काम कर रहा था। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मृतक यशपाल के बेटे रुपेश के बयानों पर अज्ञात पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।