फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Toll jam, farmers roar

टोल पर जाम, गरजे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Toll jam, farmers roar
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर किसानों द्वारा रास्ता बंद करने के बाद सेंट्रल वर्ज के ऊपर से बाइक लेक - फोटो : Panipat
पानीपत। तीन कृषि कानून रद्द करने एवं एमएसपी गारंटी कानून की मांग पर सोमवार किया गया भारत बंद सफल रहा। किसान यूनियन ने सुबह ही जिले के अलग-अलग गांव को पूरी तरह बंद करने के साथ ही पानीपत का टोल प्लाजा पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया। सुबह साढ़े आठ बजे ही टोल पर किसानों का आना शुरू हो गया और 9 बजते ही सैकड़ों किसानों ने पानीपत टोल को पूरी तरह से बंद कर दिया। जिसके बाद कोई भी वाहन टोल नहीं पार कर पाया।
विज्ञापन

- 6 घंटे 57 मिनट तक पानीपत टोल पूरी तरह रहा ब्लॉक
सुबह 9 बजे किसानों ने पानीपत का टोल पूरी तरह से बंद कर दिया जो शाम को 3 बजकर 57 मिनट पर खोला। भारत बंद के तीन मिनट पहले ही टोल पर से किसानों ने अड़ाए हुए ट्रक, ट्रैक्टर को साइड कर लिया। पानीपत टोल पर सबसे ज्यादा ट्रक सवार फंस गए थे, जो छह घंटे 57 मिनट के बाद जा पाए। इसमें दिल्ली से करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जाने वाले वाहन ज्यादा थे।
विज्ञापन

- भारत बंद के दौरान तैनात रहे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
भारत बंद के दौरान 22 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। पानीपत टोल प्लाजा पर पानीपत रोडवेज डिपो के जीएम विकास नरवाल की ड्यूटी लगाई गई थी।
- टोल पर यू-टर्न भी किया बंद, रॉन्ग साइड से जाने को हुए मजबूर
टोल बंद होने पर जो लोग पानीपत से आए, वे टोल से पहले यू टर्न लेकर फिर से पानीपत शहर की ओर लौट रहे थे। इस पर किसानों ने यूटर्न का बंद कर दिया। जिससे वाहनों को या तो वहीं पर खड़ा होना पड़ा या फिर जिस लेन से आए, उसे रॉन्ग साइड होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 11 बजे के बाद सभी शॉटकट रास्तों को भी किया बंद
टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद करने के बाद जब लोग सेक्टर 18 से होते हुए सेक्टर-13,17 से आसानी से टोल प्लाजा पार करने लगे तो किसानों ने 11 बजे सेक्टर 18 का यह रास्ता भी पूरी तरह बंद कर दिया ताकि कहीं से भी टोल को पार नहीं किया जा सके।

- भारत बंद पर किसानों के लिए छोले कुल्चे किए फ्री
भारत बंद में पानीपत के विरेंद्र छोले कुल्चे वाले ने किसानों के लिए अपने छोले कुल्चे फ्री कर दिए। किसानों ने सहयोग करने पर वीरेंद्र का धन्यवाद दिया।

समालखा। समालखा हाइवे पर रोड पर बैरिकेटिंग कर खड़े हुए वाहन।

समालखा। समालखा हाइवे पर रोड पर बैरिकेटिंग कर खड़े हुए वाहन।- फोटो : Panipat

पानीपत। गांव उग्राखड़ी के पास रोड जाम कर निचे जमीन पर बैठे हुए किसान।

पानीपत। गांव उग्राखड़ी के पास रोड जाम कर निचे जमीन पर बैठे हुए किसान।- फोटो : Panipat

पानीपत। गांव डाहर के पास हाईवे पर टेंट लगा बैठे किसान विरोध जताते हुए।

पानीपत। गांव डाहर के पास हाईवे पर टेंट लगा बैठे किसान विरोध जताते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed