पानीपत। सेक्टर-13-17 पार्ट-2 से चलने वाले 11केवी फीडरों पर 18 फरवरी रविवार को कंडक्टर बदलने के कार्य के चलते सुबह 10 से सायं 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम की एबीटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इससे प्रभावित एरिया 11 केवी नूरवाला अर्बन, मोहित नगर अर्बन, वृंदा एन्क्लेव अर्बन, मोहन विहार कॉलोनी अर्बन, भोला चौक, ज्ञानदीप अर्बन, तहसील कैंप अर्बन, सब्जी मंडी अर्बन रहेंगे। वहीं सेक्टर13-17 पार्ट-1 से चलने वाले 11 केवी सेक्टर 13-17 अर्बन, सेक्टर-18 अर्बन, अंसल इंडिपेंड, प्रार्थना इंडिपेंड, कंडयूट अर्बन, सेक्टर-6 अर्बन पर भी सुबह 10 से लेकर सायं के 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी पावर हाउस सेक्टर-29 ट्रांसफार्मर टी-1 से चलने वाले 11 केवी संजय अस्पताल, वर्धमान, जेआर खन्ना, शिवानी इंडिपेंड, रिवेरा, हैंड फैब, 11केवी सेक्टर-29 पार्ट-1, 11 केवी निंबरी इंडस्ट्रीज पर सामान्य मरम्मत के चलते 12 से लेकर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी काबड़ी ट्रांसफार्मर टी-1 से चलने वाले 33केवी मिनी सचिवालय, 33 केवी नोहरा, 33 केवी काबड़ी सर्किट-2 पर वार्षिक टेस्टिम के चलते दोपहर ढाई से सायं के साढ़े चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 220 केवी समालखा पावर हाउस से चलने वाले 11केवी अनाज मंडी, 11 केवी एचएसआईडीसी, 11 केवी मिनी सचिवालय पर जनरल मेंटेनेंस के चलते सुबह 10 बजे से लेकर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 132 केवी छाजपुर पावर हाउस से चलने वाले 11 केवी निंबरी डीएस, 11 केवी उग्राखेड़ी डीएस पर रोड वाइडिंग के चलते सुबह नौ बजे से लेकर सायं के पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 केवी निंबरी एपी पर सुबह नौ से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।