{"_id":"6887e82d9959b3793d03f44e","slug":"to-fulfill-grandmothers-last-wish-a-teenager-was-engaged-marriage-was-stopped-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141040-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए किशोरी की कराई सगाई, शादी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दादी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए किशोरी की कराई सगाई, शादी पर रोक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दादी की अंतिम इच्छा थी कि उसकी पौत्री की शादी उसके रहते हो जाए। यह इच्छा पूरी करने के लिए परिजनों ने 15 साल की उम्र में ही किशोरी का रिश्ता तय कर दिया।
सगाई की रस्म शुरू हुई तो महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी तक इसकी सूचना पहुंच गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही नोटिस जारी कर किशोरी के 18 साल पूरे होने से पहले शादी करने पर रोक लगा दी। मामला मॉडल टाउन थाना क्षेत्र का है। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग को सूचना मिली कि मॉडल टाउन में एक किशोरी की शादी की जा रही है। सूचना पर बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। मौके पर कार्यक्रम चल रहा था। बाद में पता चला कि किशोरी की शादी नहीं सगाई हो रही थी। जांच में पता चला कि दिल्ली की रहने वाली किशोरी की दादी अक्सर बीमार रहती है। दादी की इच्छा है कि उसकी शादी उसके सामने हो जाए। मॉडल टाउन क्षेत्र में रहने वाली किशोरी की बुआ ने उसका पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र के 24 वर्षीय युवक से रिश्ता तय कर दिया। सोमवार को सगाई भी करा दी।
टीम ने वर और वधू के उम्र के दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद उन्होंने दोनों की शादी पर रोक लगा दी। 18 साल की उम्र से पहले शादी करने पर बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वर पक्ष का कहना है कि उन्हें लड़की की उम्र के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। उन्हें पहले पता होता तो वह यह रिश्ता ही नहीं करते।