फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tired of torture, Meenakshi committed suicide

Panipat News: प्रताड़ना से तंग आकर मीनाक्षी ने दी थी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tired of torture, Meenakshi committed suicide
पानीपत। दलबीर नगर में मीनाक्षी की आत्महत्या के मामले में किला थाना पुलिस ने उसके पति, सास व ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। मीनाक्षी की मां का आरोप है कि मां न बन पाने पर उसका पति रोहित, ससुर तिलकराम व सास शकुंतला उसे प्रताड़ित करते थे। उससे बार-बार दहेज की मांग करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। इससे मीनाक्षी बहुत परेशान हो चुकी थी। इसलिए उसने बुधवार शाम को दलबीर नगर स्थित अपनी ससुराल में फंदा लगाकर जान दे दी थी। किला थाना पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

काबड़ी रोड स्थित कुलदीप नगर निवासी राजेश पत्नी कृष्णपाल ने बताया कि व दो बेटों व एक बेटी की मां थी। उसने छोटी बेटी मीनाक्षी (23) की 30 अप्रैल 2021 को दलबीर नगर निवासी रोहित के साथ शादी की थी। रोहित पेशे से इलेक्ट्रिशन है। रोहित , उसका पिता तिलकराज व उसकी सास शकुंतला उनकी बेटी मीनाक्षी को दहेज के लिए परेशान करते थे। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। उन्होंने कुछ दिन पहले रोहित को एक लाख रुपये भी दिए थे। मीनाक्षी के मां न बन पाने पर उसको ताने दिए जाते थे। इसलिए वह बहुत परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed