फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tired of harassment of wife and mother-in-law, auto driver committed suicide

पत्नी व सास की प्रताड़ना से तंग ऑटो चालक ने जान दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Tired of harassment of wife and mother-in-law, auto driver committed suicide
पानीपत। गांव उग्राखेड़ी के ऑटो चालक ने पत्नी, सास व पत्नी की नानी की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने अपनी मां व नानी के साथ मिलकर ऑटो चालक की पिटाई भी कर दी थी। युवक के पिता की शिकायत पर चांदनी बाग पुलिस ने आरोपी पत्नी, सास व नानस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव उग्राखेड़ी निवासी सतीश ने बताया कि उसका बेटा सुनील ऑटो चलाता था। उसकी शादी 23 अप्रैल 2019 को करनाल के शेखपुरा गांव की पायल पुत्री राजेश के साथ हुई थी। राजेश व पायल नौ जनवरी 2021 को माता-पिता बने थे। इसके बाद पायल और सुनील के बीच बात-बात लड़ाई होने लगा। विवाद को सुलझाने के लिए सुनील पत्नी पायल के साथ अलग रहने लगा। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद जारी रहा। पायल वहां से अपने मायके शेखपुरा चली गई थी।
विज्ञापन

सुनील कई बार पायल को लेने के लिए गया लेकिन हर बार सुनील को बेइज्जत कर वहां से निकाल दिया जाता था। दो दिन पहले सुनील दोबारा पायल को लेने के लिए उसके घर गया था। सुनील की सास दीपक और नानस बीरो और उसकी पत्नी पायल ने सुनील के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पायल ने सुनील के खिलाफ करनाल महिला थाना में शिकायत दे दी। इसी इसे सुनील तनाव में था। सुनील से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे न देने पर उसको जेल में डालने की भी धमकी दी जा रही थी। इसी से आहत होकर सुनील ने रविवार को जहर निगल लिया। सुनील को कमरे में बेसुध पड़ा देख उन्होंने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed