फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tired of beating, newly married woman commits suicide

मारपीट से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tired of beating, newly married woman commits suicide
शराबी पति की मारपीट से तंग आकर नव विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा मंगलवार को निगल ली थी। उसे परिजनों ने रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। नवविवाहिता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भगत सिंह कालोनी निवासी नवविवाहिता गुलनाज (28) की मां शमीम ने बताया कि 16 अगस्त की रात 12 बजे बेटी के पड़ोसी ने कॉल कर सूचना दी कि बेटी बेहोश पड़ी है। उन्होंने बताया कि जब वह शामली से बेटी के घर पहुंची, तब तक वह बेहोश ही थी। उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। बुधवार को बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मई 2021 को सबसे छोटी बेटी गुलनाज की शादी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी मोहम्मद असलम के साथ की थी। असलम पानीपत की फैक्टरी में काम करता है। शमीम ने बताया कि शादी के बाद दामाद शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करने लगा। कई बार दामाद को समझाया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed