{"_id":"60e89eec8ebc3e30de1993a6","slug":"tire-thieves-active-in-the-district-the-thieves-ran-away-after-stealing-the-tires-of-two-cars-parked-outside-the-house-and-parked-on-the-brick-panipat-news-knl75942561","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी दो कार के टायर चोरी कर ईंट पर खड़ी कर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़ी दो कार के टायर चोरी कर ईंट पर खड़ी कर भागे चोर
विज्ञापन
जिले में टायर चोर सक्रिय हो गए हैं। अब घर के बाहर खड़ी गाड़ी भी सुरक्षित नहीं है। पानीपत में चोरों ने दो दिन के अंदर कार के टायर चोरी की दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। सेक्टर-6 स्थित दो अलग-अलग मकानों के बाहर खड़ी कारों के चोर एलॉय व्हील के साथ टायर चोरी कर ले गए। दोनों कार मालिक सुबह उठे तो कार ईंटों पर खड़ी मिली। दोनों कार मालिकों ने सेक्टर 13-17 थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है।
सेक्टर-6 निवासी धीरेन सिंह ने बताया कि वह काफी समय से अपनी क्रेटा कार को घर के बाहर खड़ी करते आ रहे हैं। बुधवार रात को भी उन्होंने घर के बाहर कार खड़ी की। सुबह बाहर निकले तो कार के चारों टायर एलॉय व्हील समेत चोरी हुए मिले। उनकी कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। उन्होंने आस पास पता किया तो खुलासा हुआ कि सेक्टर छह के ही एक दूसरे युवक की कार के टायर चोरी हुए हैं। दूसरी कार के मालिक ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई को ही नई किआ सोनेट कार खरीदी थी। पहले दो दिन तो कार को घर के अंदर ही पार्क किया था, लेकिन दूसरी कार होने के कारण वह बीते कुछ दिनों ने कार को घर के बाहर ही पार्क कर रहे हैं। बुधवार रात को वह कार को घर के बाहर पार्क करके सो गए। सुबह उठे तो एलॉय व्हील समेत कार के सभी टायर गायब मिले। उनकी कार भी कार ईंटों पर खड़ी थी। धीरेन सिंह ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो सुबह 3:20 बजे पर एक सियाज कार घूमती दिखी। शक है कि उन्हीं लोगों ने टायर चोरी किए हैं।
दो दिन में दूसरी वारदात
आरोपियों ने दो दिन के अंदर दूसरी वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले आरोपियों गोहाना रोड स्थित एक वरना एसएक्स कार के चारों टायर एलॉय व्हील समेत चोरी कर लिए थे और फरार हो गए। आरोपियों ने वरना गाड़ी को भी ईंटों पर खड़ा किया था।