फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Timely bill collection from consumers, employees forget to provide security

Panipat News: उपभोक्ताओं से समय पर बिल की वसूली, सुरक्षा देना भूले कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Timely bill collection from consumers, employees forget to provide security
मॉडल टाउन में गुरुद्वारा के सामने ट्रांसफार्मर पर बने तारों के जाल। संवाद
पानीपत। बिजली निगम अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल की वसूली की जा रही है लेकिन उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए है। इससे उपभोक्ता सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर के पास बने बिजली तारों के जाल से हादसों का शिकार हो रहे हैं। शहर में तारों के जाल से कई बार हादसे हो चुके है लेकिन इसके बाद भी बिजली निगम अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, साथ ही तारों की चपेट में आने से कई बार बेसहारा पशु भी चोटिल हो चुके है।
विज्ञापन


मॉडल टाउन निवासी शुभम, रंजीत और वीरेंद्र ने बताया कि मॉडल टाउन में कई जगह तारों के जाल बने हुए है, इससे आमजन को आवाजाही में हादसे का खतरा सताता है। कई बार बिजली निगम कर्मचारियों को तारों के जाल को दुरूस्त करने के लिए कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण समस्या पहले की तरह बनी हुई है। लोगों द्वारा बिजली निगम कर्मचारियों और अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। लोगों ने समस्या के लिए जल्द कोई ठोस कदम उठाने की बात कही है। इससे लोगोंं को राहत मिल सके।
विज्ञापन






शहर में बिजली व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बिजली निगम अधिकारियों द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम को गठित किया गया है। टीमों को समस्याओं के समाधान के लिए अथक प्रयास करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही बिजली निगम में आने वाली शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- धर्म सुहाग, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed