फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   time line, end, banks, probelem

समय सीमा पार, बैंकों में समस्या बरकरार

Thu, 29 Dec 2016 12:20 AM IST
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
time line, end, banks, probelem
बैंक लाइन - फोटो : पानीपत
इसराना। नोटबंदी के 50वें दिन भी हालात नहीं सुधरे। बैंकों के बाहर लगी लाइनें छोटी नहीं हो रहीं। बैंकों से अपनी जमा पूंजी से जरूरत के मुताबिक नकदी निकलवाने में लोगों को अब भी परेशानी हो रही है। इसराना के कई बैंकों में बुधवार को भी नकदी निकालने के लिए लाइन लगी रहीं।
विज्ञापन


बैंक खुलने से कई घंटे पहले लोग लाइन में लग गए थे। इसके बाद भी कुछ लोगों को मायूसी ही हाथ लगी। मांडी गांव स्थित पीएनबी बैंक से आसपास के करीब आधा दर्जन गांव जुड़े हैं। बैंक खुलने से करीब चार घंटे पहले ही ग्रामीण लाइन में लग जाते है। कई बार तो धक्का-मुक्की में बुजुर्ग और महिलाएं बेहोश हो चुकी हैं।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला दर्शनी और रामदेई ने बताया कि उनको पैसे न मिल पाने पर दूसरी बार भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सुबह करीब आठ बजे से लाइन में लगने के बाद उनका नंबर आने से पहले ही कैश समाप्त हो गया। अब वीरवार को फिर आना पड़ेगा। नौल्था, अहर और बुआना लाखु में भी यही हालात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed