फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thugs are getting calls instead of the company on the customer care number from Google, people are being cheated

गूगल से मिला कस्टमर केयर नंबर पर कंपनी की बजाय ठगों को लग रहा कॉल, लोग हो रहे ठगी का शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Thugs are getting calls instead of the company on the customer care number from Google, people are being cheated
पानीपत। गूगल से सर्च कर बैंक या किसी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर लेना महंगा पड़ रहा है। यह नंबर ठगों के पास लगता और वे लोगों को चूना लगा रहे हैं। मॉडल टाउन स्थित विराट नगर निवासी युवती को भी ठगों ने इसी प्रकार निशाना बनाया। युवती ने 10 हजार रुपये ट्रांजेक्शन में फंसने पर गूगल से एसबीआई का कस्टमर केयर नंबर निकाला। कॉल करने पर आरोपी ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और खाते से 81 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

विराट नगर निवासी रिया सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्होंने अपने गूगल पे अकाउंट से दोस्त आकाश के अकाउंट में 10 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की थी। उसके अकाउंट से रुपये कट गए, लेकिन दोस्त के पास नहीं पहुंचे। उन्होंने गूगल से एसबीआई का कस्टमर केयर का नंबर लिया और कॉल की। एक युवक ने कॉल उठाया और कहा कि गूगल पे अकाउंट में दिक्कत आ गई। आरोपी युवक ने गूगल पे नंबर पूछा और एक नंबर पर मैसेज करने को कहा। आरोपी युवक ने कहा कि 24 घंटे तक गूगल-पे मत चलाना। उसने 17 अक्तूबर की सुबह युवक से बात की, आरोपी ने कहा कि शाम सात बजे तक गूगल-पे मत चलाना। उसने शाम साढ़े छह बजे खाता चेक किया तो 80 हजार रुपये कटे मिले।
विज्ञापन

शिकायत की तो एक हजार और कट गए
पीड़िता ने बताया कि रविवार शाम 80 हजार रुपयों कटने के बाद उन्होंने उसकी कस्टमर केयर नंबर पर फिर कॉल किया। युवक ने उसे रुपये लौटाने का झांसा दिया और इस बार फिर एक हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ने अंत में उसका फोन ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ कुल 81 हजार रुपयों की ठगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की जांच शरू कर दी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- योगेश कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed