{"_id":"678c0f1301758ce59e038ba2","slug":"throwing-pamphlets-written-in-abusive-language-in-the-name-of-daughters-in-law-and-daughters-panipat-news-c-244-1-pnp1001-130788-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बहू, बेटियों के नाम से अभद्र भाषा में लिखे पर्चे फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बहू, बेटियों के नाम से अभद्र भाषा में लिखे पर्चे फेंके
विज्ञापन
पानीपत। जिले के इसराना थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाले एक गांव में बहू और बेटियों के नाम लिखकर और अभद्र भाषा में लिखे पर्चे फेंकने का मामला सामने आया हैं। गांव के सीसीटीवी में एक संदिग्ध कार भी दिखी है। जिससे ये पर्चे फेंके गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि रात को 9:50 से 10 बजे के बीच 10 मिनट में ये पर्चे डाले गए हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति विदेशी नंबर से गांव की महिलाओं और बेटियों को व्हाट्सएप कॉल भी करता है। ग्राम पंचायत सदस्यों और सरपंच की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिले के एक गांव के सरपंच ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को रात को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सफेद कार में आकर विभिन्न परिवारों की महिलाओं और लड़कियों के नाम लिखकर पर्चे डाले हैं। इससे गांव के लोगों में रोष है। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति भी विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर गांव की महिलाओं को परेशान करता है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे पता चला है कि उक्त व्यक्ति ने रात 09:50 से 10 तक गांव में पर्चे डाले गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत मिलने के बाद गांव में पहुंची और मोबाइल टावर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें उन्हें एक व्यक्ति सफेद रंग की कार से उतरता नजर आया। इसके बाद उसने गांव की महिलाओं व लड़कियों के बारे में अभद्र शब्दावली लिखे पोस्टर फेंकते नजर आया।