{"_id":"6408be5fb4a4665e8e09de13","slug":"three-youths-poured-petrol-and-set-fire-to-the-farmer-who-went-to-the-farm-to-collect-fodder-for-the-animals-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गए किसान पर तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, बुरी तरह झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गए किसान पर तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, बुरी तरह झुलसा
Wed, 08 Mar 2023 10:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 08 Mar 2023 10:27 PM IST
सार
गांव डिडवाडी निवासी राजवीर ने बताया कि उन्होंने दिन भर अच्छे से होली पर्व मनाया। बुधवार शाम करीब पांच बजे उसका 32 वर्षीय बेटा राधेश्याम पशुओं के लिए चारा लेने के लिए अपने खेत में गया था। जहां पर गांव के ही तीन व्यक्ति आए और चारा काट रहे बेटे राधेश्याम पर पीछे से पेट्रोल डाल दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव डिडवाड़ी में पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गए किसान पर तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। वारदात बुधवार शाम छह बजे की है। स्थानीय लोगों ने आग को देख काबू पाया और उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां वह उपचाराधीन है। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
गांव डिडवाडी निवासी राजवीर ने बताया कि उन्होंने दिन भर अच्छे से होली पर्व मनाया। बुधवार शाम करीब पांच बजे उसका 32 वर्षीय बेटा राधेश्याम पशुओं के लिए चारा लेने के लिए अपने खेत में गया था। जहां पर गांव के ही तीन व्यक्ति आए और चारा काट रहे बेटे राधेश्याम पर पीछे से पेट्रोल डाल दिया। पेट्रोल डालने के बाद आरोपियों ने माचिस की तीली से आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। पास के खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया और बेटे को पानीपत के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे भर्ती कर लिया है। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
हत्या करने की मंशा से आए थे आरोपी
राजवीर ने बताया कि आरोपी बेटे की हत्या करने की मंशा से आए थे। उन्होंने बेटे पर एक लीटर से अधिक पेट्रोल डाला है। राजवीर ने बताया कि बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। उन्होंने वारदात की सूचना डायल 112 पर भी पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन