{"_id":"6858a143ea9305e17606c838","slug":"three-youths-from-panipat-who-brought-weapons-from-saharanpur-were-arrested-panipat-news-c-18-jam1006-675767-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: .सहारनपुर से हथियार लेकर आए पानीपत के तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: .सहारनपुर से हथियार लेकर आए पानीपत के तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हथियार लेकर आए पानीपत जिले के आंसन कलां निवासी मनीष उर्फ मोनू उर्फ प्रधान व चुलकाना गांव निवासी रवि उर्फ कमांडो व रवि को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। चौथा आरोपी शीलू अभी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है।
रविवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों को आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिसगश्त के दौरान जसिया चौक पर मौजूद थी। सूचना मिली कि तीन युवक स्कार्पियो में अवैध हथियार लेकर रोहतक से गोहाना की तरफ जा रहे है। टीम ने काहनी-जसिया चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी।
थोड़ी देर बाद रोहतक की तरफ से आती हुई एक कार रुकवाकर तलाशी ली गई तो तीन देसी पिस्तौल व चार कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी में सवार मनीष उर्फ मोनू उर्फ प्रधान, रवि उर्फ कमांडो व रवि को काबू कर लिया।