फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three year old girl hit by car, dies

Panipat News: पिता के पीछे आ रही तीन साल की बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Three year old girl hit by car, dies
पानीपत। सेक्टर 24 में वीटा बूथ के सामने एक कार ने तीन साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने पिता के पीछे पीछे आ रही थी। कार चालक वहां से फरार हो गया। चांदनी बाग थाना पुलिस ने पिता के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर 24 निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 24 में एक फैक्ट्री में काम करता है। यहीं पर वह झुग्गी में रहता है। उसकी पत्नी सुनीता मकानों में साफ सफाई का काम करती है। वह तीन बेटियों व एक बेटे का पिता था। उसका सबसे बड़ा बेटा अंकित है। सबसे छोटी बेटी निशा (03) थी। उससे बड़ी उसकी बेटी अंशुल, अंशू व अशिता है। शनिवार सुबह से उसकी पत्नी सुनीता को बुखार था। वह दोपहर साढ़े 12 बजे सुनीता को दवा दिलाने मेडिकल स्टोर पर पैदल जा रहा था। उसके पीछे पीछे निशा आ रही थी। उसको यह पता नहीं था। वीटा बूथ के पास उसको अपने पीछे अचानक कार के ब्रेक लगने की आवाज सुनाई दी। उसने पीछे मुड़कर देखा तो निशा कार के सामने गिरी थी। उसने दौड़कर निशा को उठाया तब तक कार चालक कार लेकर फरार हो गया। वह निशा को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed