फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three year old child dies due to collision with tanker, parents serious

Panipat News: टैंकर की टक्कर से तीन साल के बच्चे की माैत, माता-पिता गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Three year old child dies due to collision with tanker, parents serious
पानीपत। रिफाइनरी बाईपास पर आईओसीएल चौक पर एक तेल के टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर बैठे तीन साल के बच्चे की मौत हो गई और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक के मौसी के बेटे ने दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से टोल प्लाजा के पास निजी अस्पताल में दाखिल कराया । यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बोहली गांव की फाटक के पास डेरे में रहने वाले सोनू कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो पेशे से फोटोग्राफर है। शुक्रवार सुबह उसका मौसेरा भाई कुरुक्षेत्र के समसपुर गांव का रहने वाला विजय पत्नी सुमन व तीन साल के बेटे हरमनप्रीत के साथ उनके घर आया था। दोपहर को विजय उनसे मिलने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर पत्नी सुमन व बेटे हरमनप्रीत के साथ वापस जा रहा था। वह उनके पीछे अपनी मोटरसाइकिल पर चल रहा था। आईओसीएल चौक पर एक टैंकर पेट्रोल पंप से तेज गति से निकला और विजय की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । इस हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए। टैंकर चालक ने हादसे के बाद टैंकर रोका और फिर फरार हो गया। उसने राहगीरों की मदद से निजी वाहनों में तीनों को टोल प्लाजा के पास निजी अस्पताल में भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हरमनप्रीत को मृत घोषित कर दिया। विजय व उसकी पत्नी का यहां इलाज चल रहा है। दोनों के सिर में गंभीर चोट हैं। इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed