फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   three vehicles collided with injured to drivers

यमुना बार्डर पुल के पास तीन वाहनों में भिड़ंत, उड़े परखच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
three vehicles collided with injured to drivers
सनौली यमुना पुल के पास बाईपास रोड पर तेज रफ्तार कैंटर व कंटेनर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस बीच एक अन्य कंटेनर भी पीछे से भिड़ गया। भिड़ंत में वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि तीनों वाहन चालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची यमुना पुल बार्डर पुलिस ने तीनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

मामला सनौली यमुना बार्डर के पास का है। बताया जा रहा है कि शब्बीर व कपिल रावत रात करीब अढ़ाई बजे सहारनपुर से एक कंपनी से अलग-अलग कंटेनर में सामान लेकर हरियाणा पानीपत के झटीपुर जा रहे थे। यहां पहुंचते ही विपरीत दिशा से रॉन्गसाइड आ रहे छह टायरा कैंटर से एक कंटेनर की भिड़ंत हो गई, जिसके बाद दूसरा कंटेनर भी पीछे से भिड़ गया। कैंटर प्रमोद चला रहा था, जो चना-दाल लेकर दिल्ली से देहरादून के लिए जा रहा था। हादसे में तीनों वाहन चालकों को मामूली चोटें आईं। उधर, सूचना पाकर यमुना पुल बार्डर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे के संबंध में चालकों से जानकारी हासिल की। इसके बाद बाईपास रोड से तीनों वाहनों को साइड में लगवाया गया, ताकि यातायात में कोई व्यावधान उत्पन्न न हों। पुलिस ने हादसे की वजह से रूका यातायात भी सुचारू करा दिया। यमुना पुल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। वाहन चालक घायल होने पर उपचार करा रहे हैं। इस संबंध में तहरीर आने के पश्चात जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed