{"_id":"68869b34c67de9956f0ee9c3","slug":"three-teams-raided-two-states-but-junaid-is-still-out-of-reach-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141001-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन टीमों की दो राज्यों में दबिश, फिर भी जुनैद पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन टीमों की दो राज्यों में दबिश, फिर भी जुनैद पकड़ से दूर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लगातार धमकी दे रहा बदमाश
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जुनैद को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें दो राज्यों में लगातार दबिश दे रही हैं लेकिन अब तक उसकी और उसके साथी की तलाश नहीं कर पाई। जुनैद लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय है और आये दिन धमकी भरे पोस्ट अपलोड कर रहा है जिससे जुनैद के साले नदीम का परिवार दहशत में है।
बीती 22 जुलाई की रात को शामली के तितवाडा निवासी जुनैद ने अपने साले नदीम के घर गढ़ी बेसिक में घुसकर फायरिंग की थी। उस समय नदीम और उसके परिजन गोली लगने से बाल-बाल बच गए थे। वारदात में जुनैद के साथ गांव के ही दो युवक शामिल थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीमों को लगाया था। इसके बाद से ही तीनों टीम लगातार जुनैद की तलाश में हैं। एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस न तो जुनैद तक पहुंच पाई है और न ही उसके किसी साथी को गिरफ्तार किया जा सका। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि जुनैद की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। कुछ स्थानों पर दबिश दी गई है।