फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three teams are raiding in search of the attacker

Panipat News: हमलावर की तलाश में तीन टीमें दे रहीं दबिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Three teams are raiding in search of the attacker
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के सिवाह गांव में बेखौफ हमलावरों ने सोमवार को सरेराह कंपनी के कर्मचारियों जगदीश और जोगिंद्र पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन

वारदात में दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक ही हालत अभी गंभीर बनी हुई है। एसपी ने हमलावरों को पकड़ने के लिए सीआईए की तीनों टीमों को लगाया है। मंगलवार को डीएसपी यातायात सुरेश सैनी भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

वारदात सोमवार शाम करीब सात बजे हुई। पानीपत के ब्राह्मण माजरा गांव के जगदीश ने बताया कि वह पसीना रोड पर पर एक कंपनी में काम करते हैं। उनके गांव के ही जोगिंद्र भी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। सोमवार को वह करीब सात बजे काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिवाह गांव में शराब ठेके के पास पहुंचे तो वहां पर एक ऑटो आकर रुका। ऑटो से चार लड़के उतरे और दोनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इतने में वह कुछ समझ पाते युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जगदीश को छाती, हाथों पर चाकू मारे । वहीं जोगिंद्र के पेट, छाती और कंधे पर करीब सात-आठ वार किए। जिससे वह दोनों घायल हो गए। जोगिंद्र बेसुध होकर सड़क पर गिर गए। जिसके बाद आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर जोगिंद्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed