{"_id":"6a98ee583bcf5fc4df05da1d","slug":"three-people-including-the-father-in-law-of-a-ward-6-councilor-attacked-in-panipat-one-injured-by-gunfire-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बदमाशों का आतंक: पानीपत में वार्ड 6 की पार्षद के ससुर समेत तीन पर हमला, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बदमाशों का आतंक: पानीपत में वार्ड 6 की पार्षद के ससुर समेत तीन पर हमला, गोली लगने से एक घायल
Thu, 03 Sep 2026 09:19 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:19 AM IST
सार
पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हमले में कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
नूरवाला की गीता कॉलोनी में बुधवार देर रात पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला करने के बाद गोली चला दी। गोली लगने से लखन घायल हो गया। वहीं, ईशम पांचाल और प्रिंस को भी लाठी-डंडों से पीटा गया। तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देर रात कुछ लोग पार्षद कार्यालय के बाहर चौक पर खड़े थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान हमलावरों ने लखन को गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने ईशम पांचाल और प्रिंस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हमले में कितने लोग शामिल थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।