फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three people including a youth died in separate road accidents

Panipat News: अलग-अलग सड़क हादसों में युवक समेत तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Three people including a youth died in separate road accidents
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जाटल रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक रोहित (24) की सोमवार रात को करीब 11 बजे मौत हो गई। बांध निवासी रोहित 14 जून को जाटेल रोड पर सड़क हादसे में घायल हुआ था।
दूसरा हादसा समालखा क्षेत्र में जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा फ्लाईओवर के पास हुआ। अज्ञात वाहन ने रोड पार कर रहे युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं, तीसरा हादसा सेक्टर-13-17 में जीटी रोड पर एक रेस्टोरेंट के सामने हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हुई। जिसकी पहचान नहीं हो सकी। बांध गांव के नरेश ने बताया कि उनकी सौंधापुर में पशु डेरी है।
विज्ञापन

रोहित उनका इकलौता बेटा था और डेरी का काम देखता था। 14 जून को वह सौंधापुर से जाटल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह जाटल रोड पर कुछ दूर चला तो एक पिकअप ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। जिससे वह सड़क पर गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी थी। परिजनों ने घायल को पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजन उसे लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे थे। कुछ दिन बाद ही उसे दोबारा फिर से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार रात को करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। पुराना औद्योगिक थाना ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पिकअप चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed