फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three new cases of dengue, including a child, were found, the number reached 295

Panipat News: बच्चे समेत डेंगू के तीन नए केस मिले, संख्या पहुंची 295

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Three new cases of dengue, including a child, were found, the number reached 295
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 90 एलाइजा टेस्ट के सैंपल की रिपोर्ट जारी की। इनमें डेंगू के तीन नए केस आए हैं। इस तरह डेंगू के रोगियों की संख्या 295 हो चुकी है। इसके साथ ही जिले में डेंगू का खतरा अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मतरौली गांव में 47 साल के पुरुष, किशनपुरा में 26 साल के युवक व सेक्टर 11 में 10 साल के बच्चे की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 295 पहुंच गई है। हालांकि जिले में डेंगू का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। 20 नवंबर के बाद जिले में डेंगू के रोगियों की रफ्तार कुछ कम हुई है। 20 नवंबर के बाद जिले में चार-पांच की औसत से प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इससे पहले यह औसत आठ-दस रोगियों की थी। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में चार रोगियों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को भी जिला नागरिक अस्पताल में बुखार-खांसी व बुखार के रोगियों की भीड़ जुट गई। मंगलवार को अस्पताल में कुल ओपीडी 1544 रही। इनमें वायरल फीवर की ओपीडी 397 रही। वायरल रोगियों की ओपीडी के लिए चार डॉक्टरों की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


जिले में अब तक चिकनगुनिया के छह व मलेरिया के तीन केस मिल चुके हैं। पिछले साल जिले में मलेरिया का कोई केस नहीं मिला था। इस साल स्वास्थ्य विभाग ने मार्च में ही एंटी लार्वा एक्टिविटी शुरू कर दी थी। अब तक लगभग सवा तीन लाख घरों में लार्वा जांचा जा चुका है। लगभग 11 हजार घरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। लगभग साढ़े आठ हजार लोगों को इस साल नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन-



उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि धीरे धीरे डेंगू के केस अब कम हो रहे हैं। सर्दियां बढ़ने पर यह खतरा और कम होगा। विभाग की एंटी लार्वा एक्टिविटी जारी हैं। जहां केस मिल रहे हैं, वहां स्लाइड भी बनाई जा रही है। मंगलवार को डेंगू के तीन केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed