फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three murders in two weeks, none solved

Panipat News: दो सप्ताह में हत्या की तीन वारदात, एक का भी नहीं हो सका खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Three murders in two weeks, none solved
पानीपत। अपराधिक वारदातों पर लगाम कसने के लिए पानीपत में तीन क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी (सीआईए) हैं। इसके बावजूद भी हत्या जैसी संगीन वारदातों का पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही है। पिछले 15 दिन में हत्या की तीन वारदात हुई। इनमें से किसी भी वारदात का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। खास बात तो यह है कि तीन में से दो वारदात में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद भी पुलिस टीम आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

बीते 18 अक्तूबर की रात को थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की राजनगर कॉलोनी में मामा अशरफ ने शराब के नशे में साथ रह रहे भांजे आसिम पर हमला कर दिया था। आरोपी ने गर्दन में चाकू मारकर भांजे आसिम की हत्या कर दी थी। मृतक की मां गुलनाज ने आरोपी के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया था। शुरूआत में पता चला रहा था कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने गृह राज्य बिहार भाग गया है। पुलिस ने उसकी तलाश की है। लेकिन, अभी तक पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

उधर, पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में ही 27 अक्तूबर की रात को कच्चा कैंप में शराब ठेकेदार चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना क की हत्या कर दी गई थी। शराब की अवैध बिक्री करने से रोकने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो भाईयों सचिन और मोंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को गठन किया था। इस मामले में भी अभी तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
श्रमिक की पीटकर हत्या करने वालों का सुराग नहीं
मतलौडा हैफेड गोदाम के पास 23 अक्तूबर को श्रमिक राजेश की पीटकर हत्या कर दी गई थी। श्रमिक के शरीर पर पिटाई के निशान मिले थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन, अभी तक इस मामले में भी पुलिस अभी तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
-----
वर्जन
हत्या की वारदातों का खुलासा करने के लिए टीमें काम कर रही है। टीमों को जल्द से जल्द वारदातों का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed