{"_id":"65ac48a2d7daa49dc3092365","slug":"three-miscreants-looted-the-creta-car-of-a-karnal-man-panipat-news-c-244-1-pnp1001-12554-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन बदमाशों ने करनाल के व्यक्ति की क्रेटा गाड़ी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन बदमाशों ने करनाल के व्यक्ति की क्रेटा गाड़ी लूटी
Sun, 21 Jan 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। करनाल के रेलवे रोड रामगढिया भवन निवासी एक व्यक्ति की पानीपत में अजीजुल्लापुर के पास कट्टे के बल पर क्रेटा गाड़ी लूट ली। गाड़ी में मोबाइल, पर्स और अन्य कागज थे। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने इसमें लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस की दी शिकाययत मनदीप सिंह ने बताया कि वह रेलवे रोड रामगढि़या भवन करनाल का रहने वाला है। वह शुक्रवार को करनाल से अपनी क्रेटा गाड़ी लेकर पानीपत के तहसील कैंप में किसी काम से आया था। वह रात करीब साढ़े दस बजे तहसील कैंप पानीपत से अजीजुल्लापुर जा रहा था।
अजीजुल्लापुर मोड के पास तीन लोगों ने सामने आकर उसकी गाड़ी रुकवा ली। एक युवक ने उसकी गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसके सिर पर कट्टा तान दिया। गोली मारने की धमकी देकर गाड़ी से नीचे उतार लिया। दूसरे लड़के ने उसको पीछे से पकड़ लिया। उसने धमकी दी कि पीछे हट जा नहीं तो गोली मार देंगे। वह उनकी धमकी से डर गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
वह संभला तब तक आरोपी उसकी गाड़ी लूट ले गए। गाड़ा में उसका आईफोन, पर्स समेत अन्य सामान ले गए। वह उसने राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूट, जाने से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।