फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   three legal adhadesh

कृषि संबंधित तीन केंद्र सरकार के तीन कानूनों के खिलाफ जमकर बरसी कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
three legal adhadesh
तीन कृषि संबंधित कानूनों के खिलाफ सोमवार का कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप इन्हें रद्द करने की सिफारिश की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने किया। वहीं ज्ञापन देने से पहले सभी कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता लालबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय पर इकट्ठा हुए। यहां से जीटी रोड से होकर रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जिससे जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान जिला प्रशासन भी मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि ये तीनों विधेयक किसानों हित में नहीं है। देश और प्रदेश में इन विधेयकों का भारी विरोध हो रहा है, लेकिन मोदी सरकार अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है। वहीं मोदी सरकार ने जिस तरह से इनमें से दो विधेयकों को राज्यसभा में पास करवाया है, उससे लोकतांत्रिक परंपराओं को भी ताक पर रख दिया गया। बंसल ने आरोप लगाया कि देश के कुछ एक पूंजिपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने किसानों की भारी अनदेखी की है, लेकिन कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता किसानों के हितों की रक्षा के लिए साथ खड़ा है। किसानों के हितों से केंद्र सरकार द्वारा खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन में जिला संयोजक एवं पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, विधायक धर्म सिंह छौक्कर व बलबीर बाल्मीकि, बुल्ले शाह, जगदेव मलिक, धर्मपाल गुप्ता, संजय अग्रवाल, अतुल जैन, ओमवीर पंवार, तेजबीर जागलान, डा. कर्ण सिंह कादियान, जितेंद्र कुंडू, शौर्यवीर कादियान, राजेश बडौली, बलवान शेरा, बाबू राम कौशिक, संजय छौैक्कर, सुरेंद्र दहिया, शशी लूथरा, कृष्ण दुगल, प्रेम सचदेवा,सचिन कुंडू, स. बलजीत सिंह, पूर्व पार्षद सुनील वर्मा, पूर्व मेयर सुरेश वर्मा, सुरेंद्र कादियान एडवोकेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed