फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three killed in road accident, many injured

सड़क हादसे में तीन की मौत, कई घायल

Sun, 15 Dec 2013 12:12 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 15 Dec 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
पानीपत जिले में सड़कों पर चलने वाले लोगों के लिए शनिवार का दिन काला रहा। रिफाइनरी के पास सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और सनौली खुर्द के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। इसके अलावा कई जगह दर्जनभर लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बीती देर रात को रिफाइनरी के पास बुुलेरो चालक की लापरवाही से हुए हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है। घरौंडा निवासी प्रीतम (25) और संजय (23) नैफ्था क्रैकर में ठेकेदार के तहत काम करते थे।
विज्ञापन


प्रीतम और संजय गत रात को अपनी ड्यूटी कर मोटरसाइकिल पर अपने घर की तरफ जा रहे थे। रिफाइनरी के पास एक बुलेरो चालक ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इसमें प्रीतम और संजय की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बुलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बोहली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया और परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बुलेरो गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पानीपत-शामली मार्ग पर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया।  जाहिद (36) अपने जानकार शाहिद के साथ मोटरसाइकिल पर पानीपत की तरफ आ रहा था। सनौली खुर्द के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें जाहिद की मौत हो गई और शाहिद घायल हो गया। पुलिस ने शव को शव गृह में रखवा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

शहर समेत जिले में सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें एक सात साल की बच्ची घायल हो गई। सतपाल निवासी खलीला प्रहलादपुर मनाना रोड पर सड़क हादसे में घायल हो गया। सड़क हादसे में घायल 32 वर्षीय पवन को उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया। अजय निवासी नांगल खेड़ी को सेक्टर-25 में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सात साल की मीना ददलाना के पास सड़क हादसे में घायल हो गई। चिकित्सकों ने मीना का उपचार कर दिया है।

थर्मल संवाददाता के अनुसार गांव नौहरा में बाद दोपहर सवारियाें से भरा थ्री-व्हीलर पलटने से चालक सहित छह लोग घायल हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। टेंपो सवार सुरेंद्र ने बताया कि वह अपनी बहन और पिता के साथ टेंपो में गांव जा रहा था कि रास्ते में चालक का अधिक सवारी होने के कारण संतुलन बिगड़ गया।


इससे टेंपो पलट गया और उसमें सवार जनेश्वर, भगवानदास, प्रवीण, महेंद्र, शीला और चालक अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरेंद्र ने बताया कि मना करने के बाद भी नाबालिग चालक ने छह लोगाें की क्षमता वाले टेंपो में चौदह सवारी बैठा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed