{"_id":"6acc0731f12b416a9a000ff4","slug":"agrawal-samaj-took-out-a-procession-tableaux-captivated-the-hearts-panipat-news-c-244-1-pnp1001-165819-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
Mon, 12 Oct 2026 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शोभायात्रा का शुभारंभ करते समाज के लोग। संवाद
समालखा। समस्त अग्रवाल समाज की ओर से रविवार को महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा निकाली। समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराज अग्रसेन के एक रुपये एक ईंट का संदेश दिया। सोमवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
समाज के लोगों ने शोभायात्रा का शुभारंभ विधिवत रूप से नारियल फोड़कर किया। इसके बाद पारंपरिक बैंड-बाजे, डीजे की धुनों और मनमोहक झांकियों के साथ यात्रा का कारवां आगे बढ़ा। इस दौरान भगवान महाराजा अग्रसेन और खाटू श्याम बाबा सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। नई अनाज मंडी स्थित अग्रसेन स्कूल से शुरू होकर यह शोभायात्रा नई अनाज मंडी, मुख्य जीटी रोड, पुराने बस स्टैंड और रेलवे रोड से होते हुए गुड़ मंडी में संपन्न हुई। यात्रा के पूरे मार्ग में समाज के लोगों ने नाचते-गाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर वैश्य एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सत्यवीर गुप्ता, वैश्य कॉलेज के प्रधान वीर प्रकाश जैन, महासचिव रमेश अग्रवाल, शिव गर्ग, ईश्वर गर्ग, प्रदीप बंसल, नवीन बंसल, कृष्ण बंसल, पदम बंसल, मोहित गोयल, संदीप और राकेश बंसल मौजूद रहे।
महाराजा अग्रसेन जयंती पर सोमवार 12 अक्टूबर को शाम आठ बजे वैश्य कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के जाने-माने हास्य कवि डॉ. संपत सरल, शंभू शिखर, प्रतीक गुप्ता और यशवीर कौशिक अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे और मंत्रमुग्ध करेंगे। सम्मेलन में समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा शहरी अध्यक्ष रेखा गोयल और नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल शामिल होंगे। रमेश अग्रवाल इसकी अध्यक्षता करेंगे। इनके अलावा, हरियाणा किंग राइस के प्रवीण बंसल, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, श्रीकृष्ण जयप्रकाश के संजय गर्ग और प्रॉपर्टी सलाहकार बृजमोहन मित्तल (बॉबी) विशिष्ट अतिथि होंगे। संवाद