{"_id":"670481d48051704f86004d86","slug":"three-infected-with-dengue-found-with-a-teenager-and-a-woman-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125511-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किशोरी व महिला संग मिले डेंगू के तीन संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किशोरी व महिला संग मिले डेंगू के तीन संक्रमित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को निजी अस्पताल से एक किशोरी समेत तीन की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिवाह गांव में 32 साल की महिला, 29 साल के युवक व हरिनगर की 17 साल की किशोरी डेंगू ग्रस्त मिली है। यह तीनों निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। सोमवार को भी जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के सैंपल की जांच नहीं हुई है। मंगलवार को 240 सैंपल की जांच होगी।
अधिकतर डेंगू के रोगी शहरी की बाहरी कॉलोनियों व गांवों में मिल रहे हैं। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 53 हो चुकी है। जहां डेंगू के रोगी मिल रहे हैं वहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है।
नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग की टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग भी कर रही हैं। शहर मौसमी बीमारियों की चपेट में है। हर घर में बुखार के मरीज हैं।
विज्ञापन
लोगों की प्लेटलेट्स गिर रही हैं। 90 निजी अस्पतालों व 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक हो रही है। प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के 1500- 2000 मरीज पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए आ रहे हर तीसरे मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू मलेरिया की जांच की जा रही है। जिन मरीजों में बुखार के साथ साथ , शरीर में दर्द, थकान व सर्दी लगने जैसे लक्षण हैं उनके टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में 1610 ओपीडी हुई। बुखार, खासी, जुकाम व थकावट के 397 मरीज पहुंचे। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि जहां डेंगू के छह और मरीज मिले हैं। वहां लोगों की जांच कराई जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की स्लाइड तैयार की जा रही है। नगर निगम व जिला पंचायती राज विभाग को फॉगिंग कर रहा है। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ड्रेन के किनारे घरों में फॉगिंग कर रहा है।त