फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three including the couple duped Pandit Rs 5.50 lakh on the pretext of getting a job in the railways through sports quota

स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दंपती समेत तीन ने पंडित से ठगे 5.50 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Three including the couple duped Pandit Rs 5.50 lakh on the pretext of getting a job in the railways through sports quota
पानीपत। पूरेवाल कॉलोनी निवासी एक पंडित से 5.50 लाख धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। उसने रुपये दिए तो ठगों ने बदले में उसे ज्वाइनिंग लेटर दिया। जांच की तो सभी दस्तावेज फर्जी मिले, जिससे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी। इस पर पुलिस आरोपी दंपती और एक अन्य महिला पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज को दी शिकायत में पूरेवाल कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह पंडित है। उसकी पत्नी रीना और दामिनी नामक महिला दोनों एक प्लेवे स्कूल में पढ़ातीं थीं। दामिनी ने कहा कि उसका भाई रविंद्र दहिया सरकारी नौकरी लगवाता है। दामिनी ने उसे रविंद्र दहिया और रेखा दहिया पति-पत्नी से मिलवाया। रविंद्र ने उसे स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, लेकिन बदले में साढ़े पांच लाख रुपये रकम मांगी। उसने रुपये दे दिए। बदले में उन्होंने उसे ज्वाइनिंग लेटर दिया। जिनकी रेलवे में जांच हुई तो सभी फर्जी मिले। जिसके बाद उसने रविंद्र से अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

रेलवे माल गोदाम श्रमिक संग का दिया ज्वाइनिंग लेटर
मनोज ने बताया कि रुपये लेने के बाद रविंद्र ने उसे ज्वानिंग लेटर दिया। जिसमें ऊपर लिखा था रेलवे माल गोदाम श्रमिक संग। जिसमें उसे क्लर्क की नौकरी पर ज्वाइन करना था, यह एक यूनियन थी। जबकि उनकी डील सरकारी नौकरी के लिए हुई थी। इसके अलावा उसे स्पोर्ट्स का एक सर्टिफिकेट दिया। जांच में दोनों ही फर्जी मिले। उसने रुपये मांगे, न देने पर पुलिस में शिकायत दी, लेकिन आरोपी ने साढ़े चार लाख रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी पैसे न न लौटाने पर उसने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत दी। मनोज का कहना है कि आरोपी रविंद्र का बड़ा गिरोह है। उसने अंबाला में फर्जी ट्रेनिंग सेंटर बना रखा है, जिससे सामने वाले को लगे कि उसकी असल में ज्वाइनिंग की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी रविंद्र ने उसे कहा कि पत्नी और तुम्हें दोनों को अंबाला ट्रेनिंग पर जाना है, दोनों की सरकारी नौकरी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed