फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three including minor arrested for molesting teenager

किशोरी के साथ छेड़छाड़ में नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three including minor arrested for molesting teenager
पानीपत। थाना शहर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। सलारगंज गेट के पास 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग है, जबकि दो बालिग है। तीनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से नाबालिग को बाल सुधार गृह और अन्य दो आरोपियों को जेल भेजा गया। वहीं पुलिस ने अन्य आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया बीते बुधवार को किला थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने थाना शहर में शिकायत दे बताया कि तहसील कैंप निवासी एक लड़का उसके पीछे पड़ा है। लड़के ने बुधवार सुबह उसके साथ छेड़छाड़ की। बुधवार शाम के समय सलारगंज गेट पर सामान लेने गई तो आरोपी अपने तीन-चार दोस्तों को साथ लेकर वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी । वहीं छेड़छाड़ का विरोध करते देख पास की दुकान से संदीप नाम का लड़का सहायता करने के लिए आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए ।
विज्ञापन

किशोरी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने ठिकानों पर दबिश देते हुए वीरवार शाम मुख्य आरोपी नाबालिग और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। बालिग आरोपियों की पहचान तुषार निवासी गंगापुरी रोड, निशांत निवासी परमहंस कुटिया हुुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed