{"_id":"1b56dddf93d723c8f72ef5e53023ebe8","slug":"three-in-dowry-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रताड़ना में तीन पर केस
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
Updated Tue, 29 Jul 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिला पुलिस ने तीन विवाहिताओं की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ससुरालियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
थाना शहर पुलिस ने पिपली खेड़ा सोनीपत निवासी प्रदीप और जैकी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। राजा खेड़ी निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी लड़की की 18 नवंबर 2012 को पिपली खेड़ा गांव में शादी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि प्रदीप और जैकी ने उससे दहेज की मांग की और मारपीट की।
पति और सास-ससुर पर केस
थाना शहर पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तजिंद्र कौर निवासी डेरा पट्टी इंसार सेक्टर-छह ने पुलिस को शिकायत दी है।
उसने बताया कि रणदीप निवासी बेगुमपुर नजदीक मालवीय नगर न्यू दिल्ली के साथ तीन दिसंबर 2012 को शादी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि पति रणदीप, ससुर और सास ने उसको दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया और मांग पूरी न होने पर उसके साथ मायका में आकर मारपीट की।
पति समेत चार पर प्रताड़ना का मामला
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। मोनिका निवासी हरिनगर ने थाना माडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उसकी शादी पबनेरा सोनीपत निवासी राकेश के साथ 28 फरवरी 2014 को शादी हुई थी। वे सब बाद में बाबा कालोनी बुराड़ी दिल्ली में जाकर रहने लगे। उसने आरोप लगाया कि पति राकेश, ननद, देवर, ससुर व सास पबनेरा, सोनीपत ने उसको दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया और हरिनगर में आकर उसके साथ मारपीट की।
वर्जन
पुलिस ने दहेज प्रताड़ना में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज मांगने व मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत