फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three friends who went to take bath in Yamuna died by drowning

Panipat News: यमुना में नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Three friends who went to take bath in Yamuna died by drowning
सनौली (पानीपत)। यमुना नदी के संजौली घाट पर नहाने गए तीन दोस्तों की कुंड में डूबने से मौत हो गई। इनमें एक किशोर दिल्ली से गर्मी की छुट्टी मनाने अपनी बुआ के घर आया था। एक महिला ने तीनों को पानी में डूबते हुए देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद किए। पुलिस को घटनास्थल पर खड़ी मोटरसाइकिल के नंबर से डिटेल लेकर परिजनों को भी इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह संजौली घाट पर हुआ। मच्छरौली गांव से एक युवक और दो किशोर बुधवार सुबह करीब साढे नौ बजे नहाने के लिए यमुना नदी के संजौली घाट पर गए थे। घाट के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर नदी में नहाने लगे। कुछ देर के बाद तीनों यमुना नदी में बने गहरे कुंड में डूबने लगे। नदी घाट पर खड़ी एक महिला ने उन्हें डूबता देखकर शोर मचा दिया। साथ ही 112 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। तुरंत ही बापौली थाना पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से गोताखोर राकेश आर्य व उनकी टीम ने कुंड में तीनों की तलाश की। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सायं करीब चार बजे गोताखोरों ने तीनों के शव नदी से बाहर निकाले। शवों की शिनाख्त हिमांशु (17) निवासी मच्छरौली, नितिन (18) निवासी बड़ौत व अभि (10) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
बुआ के घर आया था अभि
युवक और दो किशोरों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अभि दिल्ली का रहने वाला था और गर्मी की छुट्टी में अपनी बुआ के घर आया था। वहीं नितिन दो भाई और एक बहन हैं। वह समालखा की एक फैक्टरी में काम करता था। हिमांशु इसी साल आईटीआई में दाखिला लिया था।




वर्जन

यमुना नदी में नहाते समय कुंंड में डूबने से एक युवक और दो किशोर की मौत हो गई। शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। वीरवार को तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-नीरज कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस बापौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed