फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three friends got into a drunken fight, one attacked the other two with a sickle, and died when their bike collided with a truck while fleeing.

Panipat News: तीन दोस्तों में नशे में हुआ झगड़ा, एक ने दो पर कस्सी से किया हमला, भागते समय बाइक के ट्रक से टकराने हुई मौत

Sat, 25 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Three friends got into a drunken fight, one attacked the other two with a sickle, and died when their bike collided with a truck while fleeing.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। गढ़ी बैशक गांव में तीन दोस्तों में नशे की हालत में विवाद होने पर एक दोस्त ने दो दोस्तों पर कस्सी से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक लेकर भाग निकला और चंदौली गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सनौली थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे सौंप दिया। पुलिस ने इसमें दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक में सड़क हादसे में मौत और दूसरे में हमला करने की धारा में केस है।
गढ़ी बेशक गांव के महिपाल ने थाना पुलिस सनौली को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह शहर में ऑटो चलाता है। उनके चार बच्चे हैं। उनको वीरवार शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली कि गांव के ही सौरभ ने उनके बड़े बेटे रवि और भांजे बरसत गांव के पीयूष पर खेत के कोठरे में हमला कर दिया है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो उनका बेटा रवि और भांजा पीयूष खून से लथपथ हालत में पानी की हौदी के पास पड़े हैं। पीयूष दिवाली और भैया दूज पर गढ़ी बैशक आया था। सनौली थाना की पुलिस सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम के साथ पहुंची। पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया कि गढ़ी बैशक में वीर‎वार शाम को शौरभ (20) और गांव के रवि और उनकी बरसत गांव निवासी बुआ का लड़का प्रि‎यांशु खेत में शराब पी रहे थे। तीनों दोस्तो में किसी बात पर कहासुनी हो गई। शौरभ ने अपने रवि और प्रियांशु पर कस्सी से हमला कर दिया। वह दोनों को घायलावस्था में छोड़ बाइक लेकर पानीपत की तरफ भाग खड़ा हुआ। वह चंदौली गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें शौरभ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घायलो को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं शौरभ के शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन

गढ़ी बेशक गांव में एक युवक ने दो युवकों को कस्सी से हमला कर घायल कर दिया है। आरोपी की भागते समय बाइक ट्रक से टकरा गई। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed