फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three days left for property tax exemption, offices will open today

Panipat News: प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के तीन दिन बाकी, आज खुलेंगे कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Three days left for property tax exemption, offices will open today
पानीपत। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के तीन बाकी हैं। निगम ने इसको देखते हुए शनिवार को कार्यालय खोलने का फैसला लिया है। सोमवार को ईद के दिन भी कार्य चलेगा। निगम इन दिनों में लोगों को जागरूक कर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए आगे लेकर आएगा। इसके बाद सख्त कदम उठा सकता है।
विज्ञापन

शहर में करीब 1.80 लाख प्रॉपर्टी आईडी हैं। इनमें रिहायशी 45334, व्यावसायिक 12027, औद्योगिक 3729, शैक्षणिक 1246, खाली प्लाॅट 31298, मिश्रित 48544 और विशेष वर्ग की 1505 प्रापर्टी शामिल हैं। सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट दी है। बकाया टैक्स का भुगतान 31 मार्च 2022 से करना होगा। यह एक साल पहले शुरू की थी। इसके बाद डेढ़ प्रतिशत प्रति माह की दर से सालाना 18 प्रतिशत ब्याज जोड़ा जाएगा। जानकारों की माने तो करीब 40 प्रतिशत लोग ही प्रॉपर्टी आईडी का स्वयं सत्यापन करा पाए हैं। नगर निगम अधिकारियों ने इसके लिए कई बार प्रयास भी किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापन कराने पर जोर दे रहा है। निगम अधिकारियों का मानना है कि लोग आगे आकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी का सत्यापन कराएंगे तो इसमें त्रुटि खत्म होंगी और निगम का राजस्व भी बढ़ेगा। इसके साथ प्रॉपर्टी आईडी में गड़बड़ी भी खत्म होगी। संबंधित व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर प्रॉपर्टी आईडी में दर्ज कराना होगा। इसके बाद इसको लॉक कर दिया जाएगा। इसको दोबारा खोलने पर ओटीपी नंबर की जरूरत पड़ेगी। यह प्रॉपर्टी आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर पर जाएगा। कोई दूसरा व्यक्ति प्रॉपर्टी आईडी को खोल नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट दी गई है। प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ लेना चाहिए। लोगों की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अवकाश के दिन कार्यालय में सामान्य रूप से काम किया जाएगा। लोगों के आगे आने पर रविवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स शाखा का कार्य दिवस कराया जा सकता है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
डा. पंकज यादव, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed