फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three day Geeta Mahotsav will be held at district level

Panipat News: जिला स्तर पर होगा तीन दिवसीय गीता महोत्सव, 12 को निकाली जाएगी शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Three day Geeta Mahotsav will be held at district level
पानीपत। जिला स्तर पर गीता महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार यह आयजिन नौ से 11 दिसंबर को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का सहयोग रहेगा। इसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव को लगाया है।
विज्ञापन

डाॅ. पंकज यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक किया जाएग। जिला स्तर पर यह महोत्सव नौ से 11 दिसंबर को मनाया जाएगा। जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में मनाए जाने वाले इस महोत्सव के दौरान हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें स्वयं सहायता समूह, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अक्षय ऊर्जा विभाग, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, समाज कल्याण, कल्याण विभाग, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का स्टाल लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस बार गीता महोत्सव में सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिला के चुनिंदा विद्वान गीता पर आधारित अपना व्याख्यान देंगे। महोत्सव में हरियाणा लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन के अंति दिन 11 दिसंबर को दोपहर 12 बजे गीता के अष्टादश श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। इसी दिन दोपहर दो बजे गीता पर आधारित भव्य नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि गीता महोत्सव को लेकर जल्द ही जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। सरकारी विभागों के साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश मानव जाति के लिए सर्वश्रेष्ठ अनुकरणीय वचन है। यह हमारे लिए गौरव की बात है कि यह उपदेश हरियाणा में दिया गया। इसीलिए इसी महोत्सव की महत्ता हमारे लिए और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed