फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three-day festival on Geeta Jayanti celebrations will begin today

Panipat News: गीता जयंती समारोह पर तीन दिवसीय महोत्सव का आज होगा आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Three-day festival on Geeta Jayanti celebrations will begin today
पानीपत। गीता जयंती पर तीन दिवसीय जिला स्तरीय समारोह का आगाज सोमवार को मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में होगा। पहले दिन हवन और दूसरे दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। लोगों के भारी संख्या में समारोह में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हवन सोमवार सुबह आठ बजे किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि सोमवार से मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्यातिथि में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा सरकार मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज और समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना उपस्थित रहेंगे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा आशीर्वाद वचन होगा। श्रीमद्भागवत गीता का पूजन एवं आरती की जाएगी। रामदास गुरुद्वारा मॉडल टाउन की तरफ से अटूट लंगर की व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त ने बताया कि गीता जयंती की हवन में आहुति के साथ शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर स्टेडियम में भव्य प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी बेहतरीन प्रस्तुति रहेंगी। कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर एमडी शुगर मिल मनदीप सिंह को बनाया गया है। गीता जयंती समारोह का शुभारंभ शिवाजी स्टेडियम में सुबह आठ बजे हवन से किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति ने धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के साथ रविवार को शिवाजी स्टेडियम में तैयारियों को देखा। पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा 10 दिसंबर को दोपहर बाद दो बजे निकाली जाएगी। यह सनातन धर्म संगठन मॉडल टाउन मंदिर से शुरू की जाएगी। शोभायात्रा में विभिन्न स्थानों पर अन्य सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा मंच लगाकर स्वागत किया जाएगा। पुष्प वर्षा के साथ कई जगह जलपान की व्यवस्था रहेगी। इसका समापन लगभग चार बजे शिवाजी स्टेडियम पहुंचने पर होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, विभु पालीवाल, अंकुश बंसल, विकास गोयल, सुनील ग्रोवर,सरमेश माटा और कंवर रविंद्र सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed