{"_id":"68112ac362b32d832c0ca092","slug":"three-cricketers-of-delhi-world-public-school-selected-for-state-level-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1011-136165-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के तीन क्रिकेटर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के तीन क्रिकेटर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित
विज्ञापन
समालखा। बच्चे लगातार खेलों में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में समालखा के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के तीन क्रिकेटरों इशांत मित्तल, लक्ष्य चुग और यथार्थ चावला का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में हुआ है। तीनों का चयन 12 वीं हरियाणा राज्य टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 17 और 18 मई को अंबाला में आयोजित की जाएगी।
विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों ने इन छात्रों की इस खास उपलब्धि पर अपनी हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल भावना से न केवल विद्यालय का नाम रोशन करेंगे बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. अजीत भारद्वाज ने भी चयनित छात्रों, उनके अभिभावकों और उनके समर्पित खेल प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इन छात्रों की सफलता विद्यालय उच्च शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक मानकों का जीवंत प्रमाण है। छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रोत्साहित करते हुए विश्वास व्यक्त किया गया कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में समर्थ होंगे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता न केवल इन छात्रों की व्यक्तिगत जीत है बल्कि यह हमारे स्कूल, समालखा, पानीपत के खेलकूद कार्यक्रमों की गुणवत्ता और छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।