{"_id":"613bbc9e8ebc3eb6fa77356c","slug":"three-courses-related-to-textile-will-be-started-in-iti-panipat-news-knl82801786","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में टेक्सटाइल से संबंधित तीन कोर्स शुरू होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में टेक्सटाइल से संबंधित तीन कोर्स शुरू होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पानीपत आईटीआई में अथक प्रयास के बाद स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग हरियाणा की मंजूरी से टेक्सटाइल से संबंधित तीन नए व्यावसायिक कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। इनमें स्पिनिंग टेक्नीशियन, टेक्सटाइल वेट प्रोसेसिंग टेक्नीशियन व विविंग टेक्नीशियन शामिल हैं। ये तीनों दो-दो वर्षीय कोर्स होंगे। आईटीआई में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर से 30 सितंबर 2021 तक चलेंगे। रजिस्ट्रेशन करते वक्त दाखिला लेने के इच्छुक छात्र ऊपर लिखित व्यवसाय का चुनाव कर सकते हैं।
आईटीआई अधिकारियों के अनुसार, पानीपत में औद्योगिक क्षेत्र के टेक्सटाइल जगत की यह काफी पुरानी मांग थी कि पानीपत आईटीआई में टेक्सटाइल से संबंधित कुछ नए व्यावसायिक कोर्स आए। ताकि टेक्सटाइल जगत से संबंध रखने वाले उद्योगों को कुशल कारीगर मिल सकें। इन ट्रेडों में प्रशिक्षण लेने उपरांत छात्र पानीपत के औद्योगिक क्षेत्रों के कार्य में काफी सहायक होंगे और उनको पानीपत में ही रोजगार पाने में आसानी होगी। इसी कारण पानीपत के औद्योगिक इकाइयों को भी कुशल टेक्नीशियन कुशल कारीगर मिल सकेंगे।
पानीपत आईटीआई में इसी सत्र 2021-22 से ये तीनों व्यवसाय स्पिनिंग टेक्नीशियन, टेक्सटाइल वेट प्रोसेसिंग टेक्नीशियन व वीविंग टेक्नीशियन कोर्स शुरू हो जाएंगी। इनका प्रशिक्षण प्राप्त करने में पानीपत के अधिक से अधिक छात्रों को फायदा मिलेगा और प्रशिक्षण लेने के उपरांत ये सभी छात्र अपने गृह जिले में ही रोजगार पा सकेंगे। - डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी, आईटीआई पानीपत।