{"_id":"69f05bb1c8c59b6a310a3e9a","slug":"three-children-in-panipat-suffer-burns-after-coming-into-contact-with-electric-current-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: हाईटेंशन लाइन पर मांझा फेंकने से करंट की चपेट में आये तीन बच्चे, एक को पीजीआई में रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: हाईटेंशन लाइन पर मांझा फेंकने से करंट की चपेट में आये तीन बच्चे, एक को पीजीआई में रेफर किया
Tue, 28 Apr 2026 12:33 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:33 PM IST
सार
अर्जुन नगर की ममता ने बताया कि उनका परिवार किराए के मकान में रहता है। वह और उनके पति फेक्टरी में नौकरी करते हैं। सोमवार शाम को उनका बेटा शुभम उसका दोस्त दीपांशु छत पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे
- फोटो : संवाद
विस्तार
पानीपत थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के काबड़ी रोड अर्जुन नगर में सोमवार देर शाम को छत पर खेलते हुए एक बच्चे ने हाईटेंशन लाइन पर मांझा फेंक दिया। जिससे करंट की चपेट में आने से तीन बच्चे झुलस गए हैं। इसमे से एक की हालत गम्भीर है और उसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अर्जुन नगर की ममता ने बताया कि उनका परिवार किराए के मकान में रहता है। वह और उनके पति फेक्टरी में नौकरी करते हैं। सोमवार शाम को उनका बेटा शुभम उसका दोस्त दीपांशु छत पर खेल रहे थे। उसी समय बच्चों ने एक मांझा पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार पर फेंक दिया।
विज्ञापन
जिसमें करंट आने से वह झुलस गए। बच्चों के झुलसने के बाद तुरंत बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दीपांशु को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन