फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three children died due to suspected fever and low platelets

संदिग्ध बुखार व प्लेटलेट्स कम होने से तीन बच्चों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Three children died due to suspected fever and low platelets
पानीपत। शहर में संदिग्ध बुखार और प्लेटलेट्स की कमी से तीन बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चों की मौत शुक्रवार सुबह और एक बच्चे की मौत वीरवार को हुई। तीनों ही बच्चे बुखार से ग्रस्त थे। परिजनों ने इन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था, लेकिन मौत के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को ले गए। विदित हो कि संदिग्ध बुखार से इस माह कुल तीन बच्चों समेत पांच की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला वीरू कुमार (17) पुत्र विरेंद्र कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन इसे तीन दिन पहले सिविल अस्पताल में लेकर आए थे। उपचार के दौरान वीरवार को सिविल अस्पताल में विरेंद्र की मौत हो गई। वहीं भैंसवाल मोड़ निवासी रूबी (07) पुत्री इस्लाम पिछले तीन दिन से बीमार थी। परिजनों ने निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया लेकिन आराम नहीं हुआ। बृहस्पतिवार शाम को परिजन उसे सिविल अस्पताल में लेकर आए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह रूबी की मौत हो गई। इसके अलावा खुशी (11) पुत्री बिट्टू निवासी नांगलखेड़ी को भी कई दिन से बुखार था और लगातार प्लेटलेट्स गिर रही थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार इस सीजन में डेंगू का खतरा अधिक बढ़ जाता है और वायरल फीवर भी गंभीर रूप धारण कर लेता है। ऐसे में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने और समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत हो सकती है। डॉक्टरों ने लोगों से बुखार होने पर लापरवाही न करने और चिकित्सकीय जांच कराकर परामर्श लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शहर के 130 अस्पतालों की ओपीडी आठ हजार से अधिक
फिलहाल शहरवासी वायरल फीवर की चपेट में हैं। हर घर में बुखार के रोगी हैं। शहर के 130 निजी अस्पतालों में प्रतिदिन की ओपीडी आठ हजार से अधिक है। सिविल अस्पताल में हर रोज बुखार खांसी और जुकाम की ओपीडी 300 से अधिक है। हर रोज सिविल अस्पताल में 40-50 डेंगू के टेस्ट हो रहे हैं। जिले में अब तक डेंगू के 169 कंफर्म केस हो चुके हैं।
बॉक्स
बुखार से हुई बच्चों की मौत : डॉ. जसमीन
बच्चों को सिविल अस्पताल लाया गया था। वे बुखार से ग्रस्त थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन अपनी मर्जी से बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को ले गए।
- डॉ. जसमीन कौर, फिजिशयन एवं ड्यूटी डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed