{"_id":"649dea6af33772a2e60ceb78","slug":"three-arrested-with-more-than-three-kilos-of-charas-panipat-news-c-244-1-sknl1015-1618-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तीन किलो से अधिक चरस के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तीन किलो से अधिक चरस के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर सोनीपत एसटीएफ ने तीन नशा तस्करों को लाखों रुपये की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी पंजाब और एक सोनीपत का रहने वाला है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे हिमाचल से कम दाम पर चरस लाए थे और इसे अब सोनीपत और पानीपत में मुनाफे पर बेचना था। आरोपियों के पास से करीब तीन किलोग्राम से अधिक नशा बरामद हुआ है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से एक आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह सोनीपत एसटीएफ में तैनात है। बुधवार को वह टीम के साथ करनाल-पानीपत रोड पर टोल प्लाजा पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली की तीन युवक हिमाचल से मादक पदार्थ खरीदकर ला रहे हैं। सूचना पर पानीपत में जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इस बीच करनाल की तरफ से एक सिलेरियो कार आती हुई दिखाई दी, जिसे टीम ने रुकवा लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों की पहचान सोनीपत के पांची जाटान निवासी राकेश उर्फ राका, पंजाब के गांव घटोर निवासी हरप्रीत और गुरतेज उर्फ गुरी के रूप में हुई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी ईटीओ योगेश भारद्वाज को बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी चालक राकेश की सीट के नीचे से बैग बरामद हुआ, जिसमें कपड़ों के नीचे पैकेट में एक किलो 524 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं बगल की सीट पर बैठे हरप्रीत के पास पैरों में रखी पॉलीथिन को चेक किया तो उसमें से 605 ग्राम चरस बरामद हुई। पिछली सीट पर बैठे गुरतेज के पास रखे हुए बैग में कपड़ों के नीचे दो पैकेट व एक पॉलीथिन में से एक किलो 235 ग्राम चरस बरामद हुई।
सेक्टर 13-17 थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से हरप्रीत और राकेश को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया, जबकि गुरतेज को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
- प्रवीन कुमार, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना