फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three arrested for robbing the chain after entering the house, sent to jail

घर में घुस कर मारपीट कर चेन लूटने वाले तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 02:38 AM IST
सार

अदियाना निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि 16 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे वह घर पर अपनी बेटी के साथ काम कर रही थी। इसी दौरान संतोष पत्नी शमशेर, रविंद्र पुत्र शमशेर, पिंकी पत्नी बीरेंद्र, बीरेंद्र पुत्र शमशेर, सीमा व उसका पति राजबीर निवासी अदियाना लाठी, डंडों व गंडासी लेकर घर में घुस गए। उन्होंने लाठी डंडों व गंडासी से उन पर हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके गले से चेन भी तोड़ ली।

विज्ञापन
Three arrested for robbing the chain after entering the house, sent to jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में घुसकर महिला से मारपीट कर चेन लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान राजबीर, शमशेर व विरेंद्र निवासी अदियाना के तौर पर हुई है। उनको सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंद्र ने बताया कि अदियाना निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि 16 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे वह घर पर अपनी बेटी के साथ काम कर रही थी। इसी दौरान संतोष पत्नी शमशेर, रविंद्र पुत्र शमशेर, पिंकी पत्नी बीरेंद्र, बीरेंद्र पुत्र शमशेर, सीमा व उसका पति राजबीर निवासी अदियाना लाठी, डंडों व गंडासी लेकर घर में घुस गए। उन्होंने लाठी डंडों व गंडासी से उन पर हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके गले से चेन भी तोड़ ली। इसके बाद सभी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए ।
विज्ञापन


वारदात में प्रयोग किया डंडा व एक लाठी बरामद
इंस्पेक्टर हरविंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व झपटमारी करने की शिकायत दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस टीम ने आरोपी राजबीर , बिरेंद्र पुत्र शमशेर व शमशेर पुत्र मसदी को रविवार को अदियाना से गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयोग किया डंडा व एक लाठी बरामद कर गिरफ्तार तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इस मामले में बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed