फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three accused of robbery from sofa artisan arrested

Panipat News: सोफा कारीगर से लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Three accused of robbery from sofa artisan arrested
पानीपत। थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने टीडीआई पुल के नीचे सोफा कारीगर से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार देर शाम यमुना एंक्लेव के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, आरी व लूटा गया टूल्स से भरा बैग बरामद कर शनिवार को उन्हेे कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों की पहचान दीपक, शिवम व राकेश निवासी फरीदपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु ने बताया कि भारत नगर निवासी आरिफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सोफा रिपेयर का काम करता है। 12 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह अपने भाई जाहिद व दोस्त असगर निवासी भारत नगर के साथ बाइक पर टीडीआई सेक्टर 40 की तरफ जा रहा था। टीडीआई पुल के नीचे एक मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। युवकों ने उनसे मारपीट की और एक हजार रुपये व टूल्स से भरा बैग छीन लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने टूल्स बैग से आरी निकालकर उसके मुंह पर मारी व उसके भाई जाहिद व दोस्त असगर के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed