{"_id":"6345db738dd85b68d54bee9f","slug":"three-accused-in-tte-murder-case-arrested-on-one-day-remand-panipat-news-knl124162691","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीई हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीई हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर
विज्ञापन
पानीपत। दशहरा की शाम को मार्बल मार्केट के पास टीटीई मनप्रीत की चाकुओं से गोदकर हत्या करने के तीन आरोपियों को सीआईए टू ने छह दिन बाद कुराड़ फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया जाएगा और उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस इस मामले में पहले भी एक आरोपी को पकड़ चुकी है, जो कि चार दिन के रिमांड पर है।
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में हिम्मत सिंह ने बताया था कि पांच अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह निशान मार्केट के नजदीक मलिक पेट्रोल पंप से अपने घर जा रहा था। जब वह गोयल मार्बल के नजदीक पहुंचा तो उसे एक हनुमान स्वरूप झांकी दिखाई दी, जिसमें काफी नौजवान युवक शामिल थे। उन लड़कों में से 6-7 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे। जब उसने नजदीक आकर देखा तो उनमें एक उनका भतीजा मनप्रीत और दूसरा युवक उसके गांव का ही मनीष था। सभी 6-7 युवक अपने हाथों में लिए हुए चाकू, लाठी-डंडों से मनप्रीत और मनीष को मार रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने भतीजे मनप्रीत के हाथ, कमर और छाती के पीछे वाले हिस्से में चाकू से कई वार किए, जिससे मनप्रीत की मौत हो गई, वहीं चाकू और लाठी-डंडों से हुए हमले में मनीष भी घायल हो गया। सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने टीटीई मनप्रीत की हत्या के आरोप में मंगलवार को कुराड़ निवासी जलकरण पुत्र जसबीर, कार्तिक पुत्र गुलाब और घनसौली निवासी सचिन पुत्र बिजेंद्र को पकड़ा है। वहीं एक आरोपी नीतीश निवासी कुराड़ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।